Google Analytics —— Meta Pixel

सुन नहीं सकती थी बच्ची, कान में मशीन लगाकर जैसे ही पहली बार मां की आवाज सुनी तो…

NEWSDESK
1 Min Read

 सोशल मीडिया पर इनदिनों दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पहली बार मां की आवाज सुनने पर बच्ची खुशी से खिलखिलाने लग पड़ती है। यह मामला इंग्लैंड के यॉर्कशायर शहर का है।

दरअसल 4 महीने की जॉर्जिया जन्म से ही कान में परेशानी थी और सुन नहीं सकती थी, जैसे ही उसको सुनने की मशीन लगाई गई और पहली बार मां की आवाज सुनी तो वह खिलखिला कर हंसने लग पड़ती है। बच्ची के पिता पॉल एडिसन ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, जब सुबह-सुबह हमारी बेटी के कान की नई मशीन चालू की गई। ट्विटर पर इस वीडियो के अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

Share this Article