Google Analytics —— Meta Pixel

सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्यसभा के लिए पर्चा भरने से पहले प्रदेश की राजनीति पर हुआ मंथन…

NEWSDESK
1 Min Read

भोपाल जाने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा होने का सूचना है।

पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी में आने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामानाएं दी हैं।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगें। सिंधिया, प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पहुचेंगे और प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। सिंधिया कल 13 मार्च को राज्यसभा का नामांकन दाखिल करेंगे ।

Share this Article