Google Analytics —— Meta Pixel

साल 2024 के पहले सप्ताह में कर लें ये 6 काम, करियर की राह होगी आसान, प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मिलेगी कामयाबी

NEWSDESK
5 Min Read

Vastu tips for Success: नए साल 2024 में करियर में उन्नति के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों से प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी व कारोबार में पद व प्रभाव में बढ़ोतरी संभव है. आइए पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं साल 2024 में करियर की राह आसान बनाने के कुछ खास उपायों के बारे में-

हाइलाइट्स

नए साल 2024 में करियर में उन्नति के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं.
इन उपायों से प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी व कारोबार में पद व प्रभाव में बढ़ोतरी संभव है.

Vastu tips for Success: जोरदार जश्न के साथ साल 2023 की विदाई और 2024 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में हर किसी की चाहत है कि आने वाला साल खुशियां लेकर आए, घर में मां लक्ष्मी का वास हो, पूरे साल से अटके कार्य पूरे हो और करियर की राह आसान हो. वैसे तो इंसान इन सभी चीजों के बिना अधूरा है, लेकिन युवा वर्ग की पहली चाह करियर में सफलता होती है. क्योंकि यदि करियर को लेकर संतुष्टि रहती है तो जीवन की आधी से ज्यादा समस्याएं खत्म हो जाती हैं. इसके लिए लोग तमाम तरह के कार्य करते हैं. लेकिन, नए साल 2024 में करियर में उन्नति के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों के करने से प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी व कारोबार में पद व प्रभाव में बढ़ोतरी संभव है. साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य  से जानते हैं साल 2024 में करियर की राह आसान बनाने के कुछ खास उपायों के बारे में-

करियर में सफलता पाने के खास उपाय

सुबह उठकर हथेलियां देखें: साल 2024 के पहले सप्ताह कुछ उपायों को जरूर करना चाहिए. इसमें सबसे पहले रोज सुबह उठकर दोनों हथेलियों को गौर से देखें. इसके बाद ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती. कर मूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम्॥ मंत्र का जप करते हुए चेहरे से हथेली को लगाएं. माना जाता है कि, उंगलियों की नोक पर मां लक्ष्मी, हथेली के बीच में देवी सरस्वती और हथेली के आधार पर भगवान कृष्ण का वास माना जाता है. ऐसा करने से करियर में उन्नति राह आसान होती है.

शिव जी की पूजा करें: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, साल 2024 का पहला दिन सोमवार है. हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. ऐसे में भगवान शिव की पूजा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए. इस उपाय को करने से साल भर भगवान शिव की कृपा रहती है. साथ ही आपकी तरक्की में कोई बाधा नहीं आती है और मन शांत होता है, जिससे पढ़ाई में मन लगता है.

सूर्यदेव को जल चढ़ाएं: यदि आप चाहते हैं कि साल 2024 में करियर की राह आसान हो, इसके लिए रोज सूर्यदेव को जल चढ़ाएं. ध्यान रहे कि जल देते समय सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का 108 बार जप जरूर करें. इस उपाय को करने से करियर में उन्नति के योग बनते हैं. यदि यह उपाय रोज संभव न हो तो रविवार के दिन जरूर करें.

कन्याओं को भोजन कराएं: साल 2024 में करियर की तरक्की के लिए वैसे तो कई उपाय हैं, लेकिन कुछ खास उपाय बेहद चमत्कारी होते हैं. इसमें सबसे पहला उपाय बुधवार के दिन खाली मटका को बहते हुए जल में प्रवाहित करें. इसके साथ ही 9 कन्याओं को भोजन कराकर हरे रंग का रूमाल भेंट करें. ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और नौकरी व कारोबार में उन्नति की राह खुलती है.

इन मंत्रों का करें जप: अगर नौकरी में संतुष्टि नहीं मिल रही है तो हर रोज 31 बार गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. ऐसा करने से करियर में अच्छी तरक्की होगी और सभी समस्याएं दूर होंगी. साथ व्यापारी अगर व्यापार स्थल पर इन दोनों मंत्रों का जप करें तो उनके व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी. यह उपाय बेहद कारगर माना गया है.

हनुमानजी की पूजा करें: साल 2024 में घर में उड़ते हुए हनुमानजी की तस्वीर लगाएं और उनकी हर रोज पूजा करें. साथ ही सुबह पंक्षियों को सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना खिलाएं. ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और करियर में चल रहीं परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी.

 

Share this Article