Google Analytics —— Meta Pixel

सारे कानून तोड़ना RSS का काम है: प्रियंका गांधी

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर हुई कार्रवाई के खिलाफ RSS को आड़े हाथों लिया है।

प्रियंका ने शनिवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मालवीय जी के अंगने में शाखा का क्या काम है? सारे कानून तोड़ना RSS का काम है।’ इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बोर्ड की एक तस्वीर भी शेयर की है।

बता दें कि BHU के एक सीनियर अफसर ने कैंपस के प्ले ग्राउंड में लगा RSS का झंडा उतार दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उसके खिलाफ ‘धार्मिक मान्यता का अपमान’ करने के मामले में चार्ज लगाया गया है।

Share this Article