Google Analytics —— Meta Pixel

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : बिहान की महिलाओं ने किए कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

NEWSDESK
1 Min Read

बरमकेला सीईओ प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में बरमकेला विकासखंड के बुदेली क्लस्टर के गावों बुदेली और खिचरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं द्वारा  कई कार्यक्रम किए गए हैं। इनमें मतदाता नारा के साथ में गांव में मतदाता शपथ, रैली, रंगोली और रक्षाबंधन पर्व के पूर्व मतदान के लिए बहनों ने भाईयों को मतदान संकल्प की स्वीप राखी बांधी। इन कार्यक्रमों के आयोजन में सभी कैडरों, सरपंच, सचिव, कोटवार, पीआरपी, एसी, एएसएस एवं पंचों सहित ग्रामीणों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Share this Article