Google Analytics —— Meta Pixel

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की, जानिए आपके शहर में क्या है नया दाम…

NEWSDESK
2 Min Read

नई दिल्ली। नए साल का पहला महीना खत्म होने को है और इसी बीच आपके लिए बुरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज डीजल की कीमत में 18 से 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली और मुंबई (Delhi and Mumbai) में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आईओसीएल (IOCL) से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में डीजल 75.88 और पेट्रोल 85.70, कोलकाता में डीजल 79.48 और पेट्रोल 87.11, मुंबई में डीजल 82.66 और पेट्रोल 92.28, चेन्नई में डीजल 81.14 और पेट्रोल 88.29 प्रति रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव (Changes) होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Share this Article