Google Analytics —— Meta Pixel

समीक्षा बैठक में बोलीं प्रियंका- पार्टी की हार की वजह कांग्रेस कार्यकर्ता

NEWSDESK
2 Min Read

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्‍त के बाद कांग्रेस ने रायबरेली समीक्षा बैठक की। इस दौरान पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने सभी की हौसला आफजाई की और लोकसभा चुनाव में मिली हार को भूलकर नए सिरे से पार्टी को ताकतवर बनाने में जुटने का आह्वान भी किया।

अपनी सियासी पाठशाला में प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर उपचुनाव और 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम बिना गठबंधन के लड़ेंगे। यूपी में हम सरकार बनाएंगे, ऐसा हम सबका आत्मविश्वास है। प्रियंका गांधी ने इस समीक्षा बैठक में सभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।

40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें पता है कि कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। मुझे और आपको पता है किसने क्या किया। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जिस एक रायबरेली सीट पर पार्टी को जीत मिली है वह कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि सोनिया गांधी को जनता ने जिताया है। हमें एकजुट होना पड़ेगा, जिसने दिल से काम किया है उसकी जानकारी आप सबको है।

Share this Article