Google Analytics —— Meta Pixel

सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे, शादी में दुल्हन ने ससुराल वालों से की ऐसी मांग

NEWSDESK
2 Min Read

भारतीय संस्कृति में विवाह का बहुत महत्व हैइसमें एक लड़का और लड़की का ही मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। विवाह की रस्में बहुत सी ऐसी होती है जिसमें उपहारों की लेन-देन भी होती है जहां दूल्हा दुल्हन को एवं दुल्हन दूल्हे को भी बेहद से उपहार प्रदान करती है।

किन्तु विवाह के दौरान एक दुल्हन ने अपने दूल्हे से एक ऐसे उपहार की मांग कर दी जिसे सुनकर सभी दंग रह गए तथा पति ने सुनते ही उसकी मांग पूर्ण कर डाली। बता दें कि, यह पूरा मामला काशी के चोलापुर का है जहां पर हजरत पुर के निवासी अभिषेक की शादी मिर्जापुर में जीवन बिताने वाली लड़की निधि संग संपन्न हुई थी।

विवाह में बहुत सी रस्मों के पश्चात लड़की की मुंह दिखाई की रस्म भी की जाती है जिसमें दुल्हन ने अपने ससुराल वालों से ऐसी मांग की जिसे सुनकर सब चौंक गए। दुल्हन की वह मांग सुनकर दूल्हे ने तुरंत हां कर दी एवं दुल्हन की इच्छा पूरी कर डाली।

दुल्हन ने सभी ससुराल वालों के समक्ष बोला कि मैं घर में तभी प्रवेश करूंगी जब घर के बाहर एक वृक्ष लगाया जाएगा। हालांकि विवाह में लड़के पक्ष वाले देमंड्स रखते हैं ऐसे में इस दुल्हन ने इंसानियत हेतु एक नई मिसाल कायम कर दी।

दुल्हन की ये इच्छा पूर्ण की गई एवं घर के बाहर वृक्ष लगाया गया, तत्पश्चात ही दुल्हन ने गृह प्रवेश किया। दुल्हन के जरिए उठाए गए इस कदम की भनक जब बाकी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने उसकी बहादुरी एवं हिम्मत की तारीफ की एवं अपनी बेटियों को उससे सीख लेने की सलाह दी।

Share this Article