Google Analytics —— Meta Pixel

सचिन पायलट ने उपचुनावों में कांग्रेस की विजय पर जताया आभार..

NEWSDESK
1 Min Read

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नगर निकाय के उप चुनावों के परिणामों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

पायलट ने आज कहा कि राज्य के 10 जिलों के 11 नगर निकायों के 13 वार्डों में हुए उप चुनावों में मतदाताओं ने अब तक घोषित 12 परिणामों में से नौ स्थानों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाया है, जबकि भाजपा केवल दो स्थानों और निर्दलीय एक स्थान पर विजयी हुआ है। शेष एक स्थान का परिणाम ईवीएम की खराबी के कारण रुका है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रति भरोसा जताया है, जो इस बात का सूचक है कि जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बना हुआ है क्योंकि कांग्रेस सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास की नीतियाें को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Share this Article