Google Analytics —— Meta Pixel

संपत्ति की चाहत ने बेटी को बनाया हैवान, प्रेमी के साथ मिल मां-बाप की हत्या की

NEWSDESK
2 Min Read

नई दिल्ली। संपत्ति की चाहत में एक बेटी अपने मां बाप के लिए ही काल बन गई है। दिल्ली के पश्चिम विहार में रहने वाले दंपति को संपत्ति विवाद में उनकी बेटी ने ही ज़हर देकर मौत की नींद सुला दिया। मां बाप को मारने में आरोपी लड़की के प्रेमी और उसके दोस्तों ने भी उसकी मदद की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम विहार में रहने वाले गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी जागीर कौर को बेटी सोनिया ने अपने प्रेमी प्रिंस के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब 8 मार्च को नांन्गलोई के नज़दीक ट्रेन में पुलिस को एक सूटकेस में जागीर कौर का शव मिला। पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर ये बात भी सामने आने की गुरमीत भी गायब है। दो दिन बाद पुलिस को गुरमीत की बॉडी भी ट्रेन से बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों मौतों के मामले में जब मृतक दंपति की बेटी सोनिया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने मां बाप को ज़हर देकर मारने की बात कुबूली। इसमे् उसके प्रेमी प्रिंस और उसके दो दोस्तों की मदद लेने की जानकारी भी दी। सोनिया ने पुलिस को हत्या की वजह मां बाप द्वारा संपत्ति उसके और प्रेमी के नाम ना किए जाने को बताया।

सोनिया ने बताया कि उसने 21 फरवरी को अपने पिता गुरमीत की हत्या की थी और मां जागीर को 2 मार्च को जहर देकर मारा था।

Share this Article
Leave a comment