Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षिका ने छात्रा से कटवाए पैरों के नाखून, ग्रामीणों ने जताया रोष…

NEWSDESK
1 Min Read

मुझगहन शासकीय प्राथमिक शाला में महिला शिक्षक ने स्कूल में छात्रा से अपनी सेवा कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महिला शिक्षक पर छात्रा से मोजे पहनाने और नाखून कटवाने का आरोप लगा है।

ग्रामीणों ने छात्रा से काम करवाने का वीडियो बनाया है। वीडियो में शिक्षिका के पैरों के पास छात्रा बैठी है। शिक्षिका के रवैये से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

महिला शिक्षिका के इस कृत्य से ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों ने शिक्षिका पर छात्रा से बयान बदलने का दबाव बनाने का आरोप का आरोप लगाया है।

Share this Article