Google Analytics —— Meta Pixel

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की नाव डूबने से 103 लोगों की हुई मौत…

NEWSDESK
1 Min Read

नाइजीरिया के क्वारा में सोमवार तड़के एक बोट नाइजर नदी में डूब गई। इस हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई, 97 लोग पानी में लापता हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया।उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में होकर पानी में डूब गई।बोट में 300 लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

 

Share this Article