Google Analytics —— Meta Pixel

शराबी सिपाही की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

NEWSDESK
1 Min Read

लाइनबाजार थाना क्षेत्र स्थित नईगंज में बुधवार देररात शराब के नशे में धुत सिपाही की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। वीडियो में वह राहगीरों के साथ गाली गलौज और महिलाओं के सामने पैंट उतारकर हरकत करता दिख रहा है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. अनिल कुमार पांडे का कहना है कि फोटोग्राफ्स और वीडियो देख कर लग रहा है कि वह दुर्घटना में घायल है। पुलिस जांच कर रही है। अगर उसके नशे में होने की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपित सिपाही ओम प्रकाश सिंह फायर ब्रिगेड प्रयागराज में तैनात है ।फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।

Share this Article