Google Analytics —— Meta Pixel

शख्स ने हाथ पर बना टैटू मिटाने के लिए किया खतरनाक काम, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

NEWSDESK
1 Min Read

शरीर पर टैटू बनवाना आज के युवाओं का शौक बन चुका है। कुछ लोगों को तो यह अच्छा लगता है, लेकिन कुछ को बाद में गलती का अहसास होता है तो उसे मिटाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने हाथ पर टैटू बनवा रखा था, लेकिन बाद में उसे मिटाने के लिए उसने खौफनाक तरीका अपनाया।

दरअसल, शख्स ने अपने हाथ पर बने टैटू को कद्दूकस से रगड़-रगड़कर मिटा दिया, लेकिन इस प्रक्रिया में उसके हाथ की बुरी हालत हो गई। एक ट्विटर यूजर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और स्पेनिश भाषा में लिखा है, ‘एक दोस्त ने कद्दूकस से रगड़कर अपने हाथ पर बना टैटू हटा लिया, क्योंकि वो उसे पसंद नहीं था।’

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

ट्विटर पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने शख्स की इस हरकत को खौफनाक बताया है, तो वही कई यूजरों ने इसपर हैरानी जताई है।

Share this Article