Google Analytics —— Meta Pixel

वोटर लिस्ट से था नाम गायब, विदेश से आईं मतदान करने, तब ये दी प्रतिक्रिया..

NEWSDESK
2 Min Read

नवोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर अपोलो हॉस्पिटल की उपाध्यक्ष शोभना कामिनेनी दुख जाहिर किया है। बता दें कि शोभना कामिनेनी विशेष तौर पर विदेश से वोट डालने भारत आई थी। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर उन्होंने कहा कि एक भारतीय नागरिक के रूप में मेरे लिए यह सबसे बुरा दिन है। कामिनेनी ने कहा कि उन्हें हैदरबाद के एक पोलिंग बूथ पर बताया गया था कि उनका हैदराबाद में वोटर लिस्ट में नहीं है। उन्होंने कहा कि जबकि वो केवल वोट देने के लिए विदेशी टूर बीच में छोड़कर भारत लौटीं हैं। शोभना ने कहा कि एक भारतीय नागरिक के रूप में मेरे लिए यह सबसे बुरा दिन है। अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की बेटी शोभना कामिनी ने कहा, मैं विदेश से वापस आ गई क्योंकि मैं अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहती थी। लेकिन अब बताया गया है कि वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है। शोभना ने कहा कि जबकि उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीने में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उसी बूथ पर मतदान किया था। उन्होंने कहा कि मुझे इस देश में नहीं गिना जाता? क्या मेरा वोट महत्वपूर्ण नहीं है? यह एक नागरिक के रूप में मेरे खिलाफ अपराध है और मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। 

Share this Article