Google Analytics —— Meta Pixel

वैज्ञानिकों ने बनाई आर्टिफिशियल स्किन, यह लाइट और गर्मी में रंग बदलती है…

NEWSDESK
1 Min Read

 कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के रिसचर्स ने गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली आर्टिफिशियल स्किन को विकसित किया है। यह त्वचा लाइट और गर्मी (हीट) में कुछ विशेष एप्लिकेशन के एक्टिव होते ही तेजी से रंग बदलती है और गिरगिट की तरह ही आंखों को धोखा देने में सक्षम है। वैज्ञानिकों ने इसे बनाने के लिए पॉलिमर में बारीक गोल्ड कोटेड पार्टिकल और तेल में वॉटर वेपर का इस्तेमाल किया है।

जनरल एडवांस्ड ऑप्टिकल मटेरियल में इस सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रंग बदलने वाला मटेरियल लाइट एंड हीट के दौरान वॉटर वेपर के गुच्छों में परिवर्तित हो जाता हैं। इसके बाद लाइट की तीव्रता में अलग-अलग डिग्री टेम्प्रेचर पर रंगों में बदलाव होते हैं।

इस कारण रंग बदलते हैं गिरगिट जैसे जीव
हालांकि, यह मशीन गिरगिट, कटलफिश और दूसरे जानवरों की प्रजातियों जैसी नहीं हैं जो अपनी सुरक्षा के लिए रंगों को बदलती हो। इन जीवों को क्रोमाटोफॉर नाम से जाता है। इनके रंग बदलने का कारण इनकी त्वचा में मौजूद पिग्मेंट का होना है। यह पिग्मेंट पूरे शरीर में सभी ओर होता है और खतरा होने पर बचाव में फैल जाता है। 

Share this Article