Google Analytics —— Meta Pixel

विधानसभा चुनाव से पहले ‘आम आदमी पार्टी ‘को बड़ा झटका, पूर्व कानून मंत्री की विधायकी रद्द, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला…

NEWSDESK
1 Min Read

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है, हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की विधायकी समाप्त कर दिया है, हाई कोर्ट ने तोमर के 2015 विधानसभा चुनाव को रद्द करने का फैसला सुना दिया है।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर 2015 में त्रिनगर से विधानसभा चुनाव जीतकर आए थे। अरविंद केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रहे जितेंद्र सिंह तोमर को 2016 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, उन पर आरोप था कि उनकी डिग्री फर्जी है। जहां गिरफ्तारी के बाद उन्हे इस्तीफा देना पड़ा था और फिर जमानत पर वे रिहा हुए थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने नामांकन में शिक्षा को लेकर गलत जानकारी देने के मामले में उनकी यह विधायकी रद्द की है,जानकारी के अनुसार बिहार में स्थित तिलक मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) ने मार्च 2017 में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की एलएलबी की डिग्री रद्द कर दी थी।

Share this Article