Google Analytics —— Meta Pixel

वारासिवनी जेल में किया गया होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण

NEWSDESK
1 Min Read


मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर “नानो” कावरे के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 मई 21 को उप जेल वारासिवनी में 117 बंदियों व अधिकारी कर्मचारियों को विरित करने जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर शिवराम साकेत एवं स्टाफ के द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम-30 सहायक अधीक्षक को प्रदान की गई। सहायक अधीक्षक से कहा गया कि वे जेल में बंद बंदियों एवं जेल के स्टाफ को यह होम्योपैथिक दवा का शीघ्र वितरण करायें। जिससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे कोरोना से लड़ने में सक्षम हो सकें।

Share this Article