Google Analytics —— Meta Pixel

लिंक ओपन करने पर युवक के खाते से 1 लाख पार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

NEWSDESK
1 Min Read

चोला मंडलम फायनेंस कंपनी में पेमेंट करने के दौरान ऑनलाइन लिंक को ओपन करने पर एक युवक के खाते से 1 लाख रुपए पार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बता दें कि पीड़ित सतार सिंह भल्ला का टाटीबंध में स्पेयर्स पाट्र्स की दुकान है। 5 जुलाई को सतार सिंह को दोस्त निधीश कुमार उसके पास आया और कहा कि चोला मंडलम फायनेंस कंपनी में ऑनलाइन पेमेंट करना है। इससे मेरे मोबाईल पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं है तो अपना नंबर दे दो। इससे सतार सिंग ने अपना नंबर दिया। उस नंबर पर एक लिंक आया। इसे ओपन करने पर सतार सिंह के खाते से अलग-अलग किस्तों में 1 लाख रूपये आहरण हो गया। इससे पीड़ि़त ने बैंक में जाकर मामले की शिकायत किया, उसके बाद उसने इसकी शिकायत आमानाका थाने में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Share this Article