Google Analytics —— Meta Pixel

लाखों की हेराफेरी मामले में दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को कोर्ट से झटका..जमानत खारिज

NEWSDESK
1 Min Read

लिंकरोड थाना पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बरामद की गई रकम से 80 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोपित इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान समेत पांच सिपाहियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ ने खारिज याचिका की।

लक्ष्मी चौहान की याचिका पर 11 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। दरोगा नवीन कुमार पचौरी ने याचिका नहीं डाली थी। बुधवार को पांचों पुलिसकर्मियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

Share this Article