Google Analytics —— Meta Pixel

लड़कियां शादी में फैशन के लिए नहीं बल्कि इस वजह से पहनती हैं ‘नथ’

NEWSDESK
2 Min Read

आजकल लड़कियां फैशन के मामले बहुत आगे निकल गयी है। नथ बाजार में आपको दुल्हन के पहनने वाली कई तरह की नथ मिलेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर भारत में शादी के वक्त लड़कियां नथ ही क्यों पहनती हैं? दरअसल, भारतीय परंपरा में नथ को बेहद महत्व दिया गया है। आपको कई शेप, स्टाइल और कलर वाली नथ देखने को मिल जाएंगी। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नथ पहनने की परंपरा है।

किस तरफ पहनी जाती है नथ:

दक्षिण भारतीय परंपरा में लड़कियां शादी के वक्त नाक के दाएं तरफ नथ पहनती हैं। वहीं, उत्तर भारत में लड़कियां नाक के बाएं तरफ नथ पहनती हैं। नथ पहनने के पीछे फैशन के साथ ही धार्मिक और स्वास्थ्य कारण भी हैं। नथ का धार्मिक महत्व तो है ही इसके साथ ही इसे पहनने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। हिंदु परंपरा में नथ लड़कियां शादी के दिन ही पहनती हैं।

इसलिए पहनती है नथ:

यह भी कहा जाता है कि नथ पहनकर लड़कियां माता पार्वती के प्रति सम्मान दर्शाती हैं। आयुर्वेद में नथ पहनने के पीछे पीरियड से जुड़ी वजह बताई है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि नथ नाक के दाएं या बाएं तरफ जहां पहनी जाती है, उस प्रमुख हिस्से में हुए छेद के जरिए महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

Share this Article