Google Analytics —— Meta Pixel

लंबी बीमारी के बाद भाजपा विधायक का निधन…

NEWSDESK
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया। सिरोही (74) लिवर की बीमारी के चलते नौ फरवरी को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।

उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही बुलंदशहर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, “बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।”

उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर में शाम तक होगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सिरोही प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे।

Share this Article