Google Analytics —— Meta Pixel

रेलवे स्टेशन में पार्किंग स्टाफ की गुंडागर्दी, युवक को पीटने का वीडियो वायरल…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग स्टाफ की गुंडागर्दी और अवैध वसूली की खबर अक्सर आती रहती है।

इस बार पार्किंग स्टाफ द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। विवाद की असल वजह क्या है ये अभी सामने नहीं आया है।

लेकिन पिछले कई विवादों की एक वजह सिर्फ अवैध वसूली रही है। आरोप कई लगे हैं, जैसे टिकट में टाइम के हिसाब से दिखाया गया शुल्क से ज्यादा की वसूली शामिल है। इसी को लेकर अक्सर लोगों की पार्किंग स्टाफ से विवाद हो जाता है। कई दफा ऐसे मामले सामने आए हैं।

ये घटना सिर्फ रायपुर रेलवे स्टेशन तक सीमित नहीं है। दुर्ग रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टाफ पर ऐसे आरोप लग चुके हैं। कार्रवाई होती है तो कुछ दिन नियम कायदों का पालन किया जाता है। बाद में फिर वही ढर्रा शुरू हो जाता है। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Share this Article