Google Analytics —— Meta Pixel

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, फैली सनसनी…

NEWSDESK
1 Min Read

शहर के आदित्यपुरम में एक महिला ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की इस कोशिश में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर गोली की आवाज सुनने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी चन्द्रपाल सिंह गौर की पत्नी नीता ने खुद को गोली मार ली। महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद पर गोली चलाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं अभी तक खुद पर गोली चलाने का कारण पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के बाद महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की गई। फिलहाल महाराजपुरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Share this Article