Google Analytics —— Meta Pixel

रिटायरमेंट के बाद स्कूल से घर जाने के लिए टीचर ने बुक कराया हेलिकॉप्टर…

NEWSDESK
1 Min Read

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के मलावली गांव निवासी वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद मीणा ने 31 अगस्त काे अपने रिटायरमेंट के बाद घर जाने के लिए हेलिकाॅप्टर बुक कराया। राजस्थान में यह पहला मामला है जब कोई अध्यापक अपने रिटायरमेंट के बाद हेलिकॉप्टर से घर जाएगा।

राजकीय उमाध्यमिक विद्यालय सौराई में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक मीणा ने स्कूल से करीब 22 किमी दूर स्थित अपने गांव तक जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया है। उन्हें कलेक्ट्रेट सहित सभी जरूरी विभागों से अनुमति भी मिल गई है। हेलिकाॅप्टर से घर तक जाने के लिए करीब 3.70 लाख रुपए खर्च हाेंगे, जाे वे दे चुके हैं।

पत्नी को भी हेलिकॉप्टर में बिठाएंगे

हेलिकॉप्टर दिल्ली से उड़ान भरेगा और दोपहर 1 बजे सौराई स्कूल पहुंचेगा। इसके बाद मीणा इस हेलिकॉप्टर में सवार होकर अपने गांव मलावली पहुंचेंगे। मीणा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वे पत्नी को हेलिकॉप्टर में बैठाएं। इसी कारण यह कदम उठाया है। उनका एक बेटा शिक्षक और दूसरा बेटा एफसीआई में क्वालिटी इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है।

Share this Article