Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी कहेंगे तो ही वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के एक बयान से वाराणसी से उनके चुनाव लडऩे की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। दरअसल प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुझसे वाराणसी से चुनाव लडऩे के लिए कहते हैं, तो मैं खुशी से चुनाव लड़ूंगी। यह बयान उन्होंने  वायनाड में आज चुनाव प्रचार के दौरान एक सवाल के जवाब में दिया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे को लेकर कहा था कि मैं आपको संदेह में छोड़ता हूं। सस्पेंस हमेशा एक बुरी चीज नहीं है। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लडऩे की खबर की न मैं पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन कर रहा हूं। ज्ञात हो कि इससे पहले जब प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा से पूछा गया था तो उन्होंने भी कहा था कि वह किसी भी जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो प्रियंका गांधी जरूर पीएम मोदी के खिलाफ  वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी।

Share this Article