Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को बनाए रखने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का बहुमूल्य अधिकार दिया है। हमें इसका प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और भेदभाव के बिना निर्भीक होकर करना चाहिए।    

Share this Article