Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : हनुमानडीह जलाशय के कार्यों हेतु 6.13 करोड़ रूपए से ज्यादा स्वीकृत

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुंद जिले के विकासखण्ड-पिथौरा के हनुमानडीह जलाशय के लाईनिंग और जीर्णोद्धार कार्य हेतु 6 करोड़ 13 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रीय किसानों को करीब 371 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Share this Article