Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के परिजनों से फोन पर की बात

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य स्थिति की ली जानकारी

हरसंभव सहायता के लिए परिवारजनों को किया आश्वस्त

रायपुर, 14 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने फोन पर सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवारजनों से फोन पर बात करके उन्हें आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती तीजन बाई के परिवार से कहा कि हम हर तरह से आपके साथ हैं और स्वास्थ्य लाभ हेतु हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

Share this Article