Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 2 बाइक सवार गिरे, करीब 8 लोग हुए घायल…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। राजधानी में रफ्तार के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार को एक नहीं बल्कि दो बड़े हादसे में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई। इसके बाद देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो बाइक सवार भी गिर गए। हादसे में करीब 8 लोगों घायल हुए हैं।

बता दें ​कि राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में बीजेपी नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद समर्थकों ने थाने में हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इस हादसे के कुछ ही घंटे के बाद राजेन्द्र नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान कार की चपेट में आए दो बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Share this Article