Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर एयरपोर्ट में पीएम मोदी का रमन ने किया स्वागत, नहीं पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर ओड़िशा के कालाहांडी दौरे में जाने से पहले राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंदन एयरपोर्ट में 5 मिनट के लिए रुके। जहां उनसे प्रदेश भाजपा के आला नेता पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री से मिलने वालों की लिस्ट में बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भी नाम था, लेकिन वे एयरपोर्ट पीएम से मिलने नहीं पहुंचे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस चलते पूर्व मंत्री अग्रवाल पीएम से मिलने नहीं पहुंचे।

वहीं एयरपोर्ट में मुलाकात करने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धरमलाल कौशिक और रमेश बैस सहित नेताओ ने मुलाकात की। मिलने वालों की लिस्ट में डॉ. रमन सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल, रमेश बैस, भूपेंद्र सवन्नी, राजीव अग्रवाल, दिलीप सिंह होरा, प्रितेश गांधी का नाम था।

Share this Article