Google Analytics —— Meta Pixel

रामलीला में मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा युवक बुरी तरह झुलसा

NEWSDESK
1 Min Read

मुज़फ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में रामलीला मंचन में ताड़का बना युवक कपड़ों में आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक रविवार रात मोहल्ला रामपुरी में रामलीला मंचन के दौरान ताड़का वध का मंचन किया जा रहा था। यहां राक्षसी ताड़का के किरदार में गांधीनगर निवासी अंकित मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा था।

इसी दौरान उसके कपड़ों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख मंडप में भगदड़ मच गई। दर्शकों और कमेटी पदाधिकारियों ने बमुश्किल युवक के कपड़ों से आग बुझाई।

वहीं हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कमेटी सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

Share this Article