राम मंदिर उद्घाटन से पहले संगीत जगत में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. भगवान राम पर आए दिन नए-नए गाने रिलीज हो रहे हैं और लोगों को भक्ति में लीन कर रहे हैं.
Ram Lalla Pran Pratishtha Songs: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. एक तरफ अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भगवान राम पर बने गानों पर लोग झूमते हुए दिख रहे हैं. इसी क्रम में मशहूर सिंगर कन्हैया मित्तल और शुभम चोपड़ा के गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

