Google Analytics —— Meta Pixel

रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को पड़ा दिल का दौरा

NEWSDESK
1 Min Read

योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पड़ा है. उनको ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

योग गुरु स्वामी रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण (47) को हार्ट अटैक की खबर है. बताया जा रहा है कि आचार्य बालकृष्ण को ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए रिफर किया गया है.

इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें हरिद्वार स्थित हिमालयन हॉस्पिटल से जौलीग्रांट लाया जा रहा है. एम्स ऋषिकेश ने भी आचार्य बालकृष्ण को इमर्जेंसी में भर्ती कराने की बात कन्फर्म की है.

Share this Article