Google Analytics —— Meta Pixel

राजपूत शासक मुगलों से क्यों युद्ध हार जाते थे, ये थी सबसे बड़ी वजह जिसे आप नहीं जानते

NEWSDESK
2 Min Read

मुगलों और राजपूतों ने प्राचीन काल में सत्ता के लालच में खूब युद्ध लड़े थे किंतु ज्यादातर युद्धों में राजपूत शासक युद्ध हार गए थे राजपूत शासकों में भाईचारे की बहुत बड़ी कमी थी जिसके कारण वह अपने पड़ोस की रियासतों में दुश्मनी का भाव ज्यादा होता था और इसी दुश्मनी का फायदा उठाकर मुगल अपने दुश्मनों को हरा देते हैं।

कई इतिहासकार बताते हैं की राजपूत शासक बहुत ही ज्यादा स्वाभिमानी थे वह छोटी से छोटी बात के लिए भी आपस में अपने भाईयों से युद्ध कर लेते थे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 1565 में राजस्थान मतीरे के युद्ध के रूप में मिलता है। यह युद्ध एक तरबूज के लिए लड़ा गया था। राजपूत शासक धर्म नीति में बहुत ज्यादा यकीन रखते थे और मुगल इसी नीति का फायदा उठाते थे।

जब भी कोई मुगल शूरवीर युद्ध हार जाता था तो वह युद्ध छोड़कर भागने लगता था तो उस पर कभी भी राजपूत शासक पीछे से आक्रमण नहीं करते थे। राजपूत शासक कभी भी अपनी शरण में आए हुए शूरवीर को नहीं मारते थे। जबकि मुगल अपने दुश्मन को कभी जिंदा नहीं छोड़ते थे। कई इतिहासकार यह भी बताते हैं कि राजपूत शासक अपनी सेना में केवल राजपूत योद्धाओं कोई शामिल करते थे।

अन्य किसी जाति के व्यक्ति को आर्मी में शामिल नहीं करते थे। जिसके कारण कुशल शूरवीरों की कमी होने लगी और धीरे धीरे राजपूत शासकों की सेनाएं कमजोर पड़ने लग गई थी।

Share this Article