Google Analytics —— Meta Pixel

राजनांदगांव : नए राशन कार्ड बनाने एवं सदस्यों के नाम जोड़ने का कार्य प्रारंभ

NEWSDESK
1 Min Read

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के पात्र हितग्राहियों के नए राशन कार्ड बनाने एवं पूर्व में जारी राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़ने के कार्य किए जा रहे हैं। जिन हितग्राहियों को माह मई 2019 के अंतिम सप्ताह में नए राशन कार्ड प्राप्त हुए हैं अथवा नये सदस्यों के नाम दर्ज कराए गए हैं, उन हितग्राहियों को माह अगस्त 2019 से खाद्यान्न सामग्री की पात्रता होगी। जिला खाद्य अधिकारी सुश्री सीमा अग्रवाल ने आज यहां बताया कि राज्य शासन से जिले को माह जून एवं जुलाई 2019 का एक साथ आबंटन प्राप्त हुआ है। जिसका भंडारण उचित मूल्य दुकानों में किया जा रहा है। नये राशन कार्डों में माह अगस्त 2019 से खाद्यान्न मिलेगा।

Share this Article