Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी के इंद्रा गांधी वार्ड में टंकी का वाल्व फटने से बस्तियों में भरा पानी, निगमकर्मी पर लगाया लापरवाही का आरोप…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। राजधानी के इंद्रा गांधी वार्ड में आज सुबह पानी टंकी का वाल्व फट गया। जिसके बाद पानी इलाके की बस्तियों में भर गया। हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। स्थानीय लोगों ने निगमकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि टंकी खाली करने के लिए वाल्व खोला जा रहा था, इस दौरान वाल्व फट गया और टंकी का पानी बस्तियों में भर गया। इससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि शहर में अमृत मिशन योजना के तहत मरम्मत कार्य किया गया। वहीं आज निगम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। फिलहाल निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।

Share this Article