Google Analytics —— Meta Pixel

रांची देशभर में तीसरा सबसे स्मार्ट शहर, देखें लिस्ट

NEWSDESK
2 Min Read

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से चल रही स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में रांची ने पटना और भोपाल को पीछे छोड़ कर बुधवार को तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। पिछले हफ्ते रांची चौथे स्थान पर थी। पहले स्थान पर अहमदाबाद और दूसरे पर नागपुर है।

स्मार्ट सिटी की रैकिंग संसाधनों के विकास पर कुल निवेश, निविदाओं की लागत, पूरी की गई योजनाएं और उपयोगिता प्रमाण आदि के आधार पर दी जाती है। रांची पिछले हफ्ते भोपाल से पीछे चौथे स्थान पर थी। भोपाल को पीछे छोड़कर रांची तीसरे स्थान पर पहुंची है। इसलिए शहरी और आवास विकास विभाग में खुशी का महौल है।

रांची तीसरे स्थान पर हज हाउस का निर्माण पूरा करके, स्मार्ट सिटी के विकास में तेजी, सिटी बस परियोजनाओं पर काम के कारण मिला है। स्मार्ट सिटी की रैकिंग हर हफ्ते की जाती है। शहरों में बेहतर कार्य संस्कृति, विकास को बढ़ावा देने के लिए देश भर में यह रैकिंग प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है। पिछले छह महीने से यह रैकिंग जारी नहीं हो पा रही थी। पिछले हफ्ते से इसे शुरू कर दिया गया है।

स्मार्ट सिटी रैकिंग में टॉप 10 शहर

  1. अहमदाबाद
  2. नागपुर
  3. रांची
  4. भोपाल
  5. त्रिपुरा
  6. सूरत
  7. विशाखापटनम
  8. कानपुर
  9. बडोदरा
  10. वेल्लोर
  1. अहमदाबाद
  2. नागपुर
  3. रांची
  4. भोपाल
  5. त्रिपुरा
  6. सूरत
  7. विशाखापटनम
  8. कानपुर
  9. बडोदरा
  10. वेल्लोर
Share this Article