Google Analytics —— Meta Pixel

रमन सिंह की वापसी या किसी और को मिलेगा ताज, जानें कौन हैं छत्तीसगढ़ के 5 नेता जो सीएम की रेस में हैं शामिल

NEWSDESK
3 Min Read

Chhattisgarh Chunav Result: विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है। राज्य के गठन के बाद ये बीजेपी की सबसे बड़ी जीत है। सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी के हाई कमान को करना है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 54 सीटों से साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी ने इस बार का विधानसभा चुनाव में किसी चेहरे पर नहीं लड़ा था। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब सीएम कौन बनेगा इसे लेकर बड़ा सवाल है। आइए जानते हैं बीजेपी के उन पांच चेहरों के बारे में जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

तीन बार के सीएम रमन सिंह इस बार भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं। रमन सिंह, राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। ऐसे में वह एक बार फिर से दावेदार हैं।

रमन सिंह की वापसी या किसी और को मिलेगा ताज, जानें कौन हैं छत्तीसगढ़ के 5 नेता जो सीएम की रेस में हैं शामिल

रामविचार नेताम राज्य के सीनियर नेता हैं। रामविचार नेताम राज्य के सीनियर नेता हैं। वह रमन सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। रामविचार नेताम भी सएम की रेस में शामिल हैं। इस बार भी उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

अरुण साव

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं। बीजेपी ने उन्हें लोरमी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अरुण साव ने कांग्रेस उम्मीदवार थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से चुनाव हराया है। साव सीएम पद की रेस में सबसे प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।

बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल भी सीएम की रेस में शामिल हैं। बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8वीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। ऐसे में राज्य के सीनियर नेता होने के कारण वे भी रेस में शामिल हैं।

ओपी चौधरी

ओपी चौधरी रायगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। रायगढ़ विधानसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 64443 वोटों से हराया है। इस बार अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान भी कहा था कि ओपी चौधरी को विधायक बना दो मैं उन्हें बड़ा आदमी बना दूंगा। ओपी चौधरी, ओबीसी चेहरा भी हैं। ऐसे में वो सीएम की रेस में शामिल हैं।

 

Share this Article