Google Analytics —— Meta Pixel

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, जो ले चुका है 257 लोगों की जान…जानिए

NEWSDESK
3 Min Read

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक सांप की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए ये दावा तक किया जा रहा है कि सांप अब तक 257 लोगों की जान ले चुका है। लेकिन क्या ये सब वाकई सच है? दरअसल जिस सांप की तस्वीर को लोग सच समझ रहे हैं, वह असल में सच है।

तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये एनाकोनडा सांप है और इसे अफ्रीका की अमेजन नदी पर खोजा गया है। पोस्ट में कहा गया है कि सांप 134 फीट लंबा, 2367 किलो वजन वाला है। इसने इंसानों के साथ-साथ 2325 जानवरों की जान भी ली है। ये तस्वीर केवल अभी ही वायरल नहीं हुई है, बल्कि साल 2015 से वायरल होती आ रही है। एक फेसबुक यूजर ने इसे साल 2015 में भी साझा किया था-कई लोग तस्वीर के साथ ये भी लिख रहे हैं कि अफ्रीका के रॉयल ब्रिटिश कमांडो को इस सांप को मारने में 37 दिनों का समय लगा है। यानी तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है और इसके साथ अलग-अलग तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।

आपको बता दें ना तो ये तस्वीर सच्ची है और ना ही इसके साथ किए जा रहे दावे।इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि ये एक मामूली सा एनाकोनडा है और तस्वीर की एडिटिंग कर इसके आसपास लोगों को खड़ा होते दिखाया गया है। वहीं इसके साथ जो दावा किया जा रहा है कि ये सांप अफ्रीका की अमेजन नदी के पास मिला है, वो भी गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अमेजन नदी तो दक्षिण अमेरिका में है ना कि अफ्रीका में।वहीं सांप के वजन और लंबाई को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वह भी गलत हैं। नेशनल ज्यॉग्राफिक के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा सांप ग्रीन एनाकोनडा है।

जिसका वजन 550 किलोग्राम है। जो कि इस पोस्ट से काफी अलग है। वहीं जो दावा किया जा रहा है कि सांप ने बड़ी संख्या में लोगों और जानवरों की जान ली है, वैसी भी कोई रिपोर्ट इंटरनेट पर देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा पोस्ट में कहा जा रहा है कि अफ्रीका के रॉयल कमांडो ने सांप को मारा है। लेकिन दुनिया में इस नाम का कोई संगठन ही नहीं है। तो दुनिया के सबसे बड़े सांप वाली ये तस्वीर और इसमें किए जा रहे दावे झूठे हैं।

Share this Article