Google Analytics —— Meta Pixel

ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े विमान हादसे, ऐसे हुई थी सबसे भयंकर दुर्घटना…

NEWSDESK
5 Min Read

 ईरानी मीडिया के अनुसार, ये दुर्घटना विमान में तकनीकि खराबी के कारण हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई है।

विमान दुर्घटनाओं का इतिहास बड़ा अजीब रहा है। कभी बड़े हादसों के बाद भी विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। तो कभी हादसों ने सभी की जान ले ली। यहां हम आपको दुनिया के ऐसे 10 सबसे बड़े विमान हादसों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी। आगे उन हादसों के बारे में पढ़ें बढ़ते क्रम में।

10. अमेरिका

  • 25 मई 1979… अमेरिका के इलेनॉय में विमान हादसा हुआ था। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 191 शिकागो से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
  • इस विमान में 258 यात्री, 13 क्रू मेंबर्स थे। उन सभी के साथ जमीन पर भी दो लोगों की मौत हो गई थी। कुल 273 लोग मारे गए थे।
  • मरने वालों की संख्या के अनुसार ये हादसा दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसों में 10वें स्थान पर है।

9. ईरान19 फरवरी 2003… ईरान के केमरेन के पास पहाड़ी इलाके में विमान हादसा हुआ था। इस विमान में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान सवार थे। हादसे में सभी 275 लोगों की जान चली गई थी।

8. हरमुज जलमडमरूमध्य

  • 3 जुलाई 1988… हरमुज जलमडमरूमध्य में ईरान एयर का विमान हादसे का शिकार हुआ था। उसे अमेरिकी नौसेना ने मार गिराया था। विमान में सवार सभी 290 लोग मारे गए थे।
  • अमेरिका ने कहा था कि नौसेना ने उस विमान को गलती से लड़ाकू विमान समझ लिया था। वह विमान तेहरान से दुबई जा रहा था। लेकिन निश्चित मार्ग पर नहीं था।

7. यूक्रेन

  • 17 जुलाई 2014… यूक्रेन के दोनोत्सक क्षेत्र में मलेशिया एयरलाइंस के विमान को मार गिराया गया था। विमान एम्सटरडम से कुआलालंपुर जा रहा था। 283 लोग मारे गए थे।
  • एक साल बाद 2015 में डच सेफ्टी बोर्ड ने इस हादसे की जांच कर कहा था कि विमान को रूस समर्थक विद्रोहियों ने बक मिसाइल से हमला कर गिराया था।

6. सऊदी अरब19 अगस्त 1980… सउदी अरब की राजधानी रियाद से सउदिया एयरलाइंस के विमान 163 ने उड़ान भरी। इसके कुछ समय बाद ही विमान में आग लग गई। इस हादसे में सभी 287 यात्रियों समेत कुल 301 लोगों की मौत हुई थी।

5. एयर इंडिया के विमान के साथ हादसा

  • 23 जून 1985… एयर इंडिया के इतिहास में दर्दनाक दिन। जब आयरलैंड से गुजरते हुए आसमान में ही उसके एक विमान को बस से उड़ा दिया गया था। विमान में सवाल सभी 329 लोगों की जान चली गई थी।
  • बाद में जब इसकी जांच हुई तो हादसे के लिए अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के सदस्यों को जिम्मेदार बताया गया।

4. पेरिस3 मार्च 1974… पेरिस के पास के जंगल में टर्किश एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को मिलाकर सभी 346 लोग मारे गए थे।

3. भारत12 नवंबर 1996… हरियाणा के चरखी दादरी के आसमान से गुजरते हुए सऊदी अरब और कजाखस्तान के विमान आपस में टकरा गए। इस भयंकर हादसे में 349 लोगों की जान गई थी।

2. जापान12 अगस्त 1985… जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 100 किमी दूरी पर जापान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल 520 लोग मारे गए थे।

1. स्पेन27 मार्च 1977… दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा विमान हादसा, जिसमें 583 लोगों की जान चली गई थी। ये हादसा तब हुआ जब स्पेन के द्वीप टेनेरीफ के हवाई अड्डे पर दो विमान रनवे पर ही एक-दूसरे से टकरा गए। ये दो बोइंग 747 की टक्कर थी।

Share this Article