Google Analytics —— Meta Pixel

यहां रेड लिपस्टिक लगाने की सजा है मौत! महिलाएं खुले बाल में घूमते हुए दिखे तो….

NEWSDESK
2 Min Read

आपको जानकर हैरानी होगी कि रेड लिपस्टिक लगाने की सजा मौत है। दुनिया में क्रूर शासन करने के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाले देश नॉर्थ कोरिया ऐसा देश है जहां रेड लिपस्टिक बैन है। अगर कोई गलती से रेड लिपस्टिक लगा लेता है तो उसे मौत की सजा दी जाती है।

यहीं कारण है कि नॉर्थ कोरिया से लोगों का पलायन शुरू हो रहा है। हजारों शरणार्थियों ने साउथ कोरिया में शरण लिए हैं। साउथ कोरिया के सियोल में रहे युवाओं ने बताया कि नॉर्थ कोरिया के युवा भी शासन के नए-नए नियमों से तंग आ गए है। जिसके चलते नार्थ कोरिया में रेड लिपस्टिक लगाकार घुमाना सपना हो गया है।

जानकारी के अनुसार नॉर्थ कोरियन सरकार रेड लिपस्टिक को कैपिटलिज्म का प्रतीक मानती है और इसलिए इस पर बैन लगाया गया है। नारा के मुताबिक इस सब से तंग आकर ही उन्होंने नॉर्थ कोरिया छोड़ने का फैसला लिया था। वहीं अब शासन से तंग आ चुके हैं युवा नए-नए तरीकों से विरोध जता रहे हैं।

इसके अलावा नॉर्थ कोरिया में मेक अप पुलिस म​हिलाओं पर नजर रखती है। यहां हर 10 मीटर पर आपको मेक अप पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मिल जाएगी। नॉर्थ कोरिया में अंगूठी, ब्रेसलेट पहनना भी मना है। साथ ही तय हेयर स्टाइल में से ही किसी एक को चुनना होता है। कहे तो यहां महिलाएं बाल खोलकर भी नहीं घूम सकतीं।

Share this Article