Google Analytics —— Meta Pixel

हो जाएं सावधान : यदि घर के पास नजर आ जाए ये कीड़ा तो, है भयंकर जानलेवा

NEWSDESK
2 Min Read

आप कभी-कभी देखते होंगे कि हमारे आस-पास कई सारे कीड़े, मकोड़े घूमते रहते हैं। लेकिन आपने मकड़ी, चीटियां, झींगुर, छिपकली ही घरों में घूमते हुए देखे होंगे इनसे लोग डरते नहीं है, क्योंकि ये हमें और हमारे शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते और लोगों को भी इन्‍हें देखने की आदत हो जाती है। लेकिन आज हम आपको जिस कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, वो इतना खतरनाक है कि उसे छुना भी आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

इनदिनों एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि अमिरेका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक ऐसा कीड़ा मिला है, जो इंसान के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस कीड़े का नाम ‘न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म’है।

ये भी बताया जाता है कि ये कीड़ा विश्व के 100 सबसे खतरनाक जीव में से एक है। बता दें कि ये कीड़ा न सिर्फ मनुष्य की बॉडी को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि पेड़-पौधे को भी नष्ट कर सकता है।

अभी तक तो ये कीड़ा सनसाइन स्टेट में पाया जा रहा है। लेकिन हाल ही में ऐसा कीड़ा अमेरिका के कई शहरों में भी देखा गया है। यहां जब एक शख्स अपने बगीचे में गया तो उसे गमले के भीतर कुछ इस तरह के कीड़े दिखे बताया जा रहा है कि कोई भी मनुष्य यदि इसके सम्‍पर्क में आता है तो वो बहुत घातक होता है और इसका इन्फेक्शन बहुत तेजी से फैलता है। इसका जहर इंसान की बॉडी शरीर को खराब कर सकता है।

Share this Article