Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी के लिए मेरे पास सिर्फ 4 सवाल : राहुल गांधी

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती दी और कहा कि उनके पास केवल चार सवाल हैं, जिनका मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने यह चुनौती दी। वह शिमला से पार्टी प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, मैं भ्रष्टाचार के मामले पर मोदी के साथ कहीं भी बहस करने को तैयार हूं। गांधी ने कहा, मुझे 15 मिनट का समय दें, मै सिर्फ चार सवाल पूछूंगा, और मोदी जवाब देने में तीन-चार घंटे लगा सकते हैं। बहस के बाद वह देश की जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।

राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा कीमत में यह सौदा किया।

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा, जनता कह रही है कि मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर गलतियां की हैं, लेकिन मोदी कभी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

Share this Article