Google Analytics —— Meta Pixel

मॉब लिंचिंग केस : मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब तक 25 की गिरफ्तारी…

NEWSDESK
1 Min Read

मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड भुवान सिंघार को दबोचा है। आरोपी के ठिकाने के बारे में पता चलते ही पुलिस की टीम ने खिड़कियां गांव में घेराबंदी कर ​गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मॉब लिंचिंग केस का मास्टर माइंड भुवान सिंघार निवासी खिड़कियां घटना के बाद से फरार था। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान घर में छुपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे धरदबोचा। बता दें कि 5 अलग अलग पुलिस दल लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रहे हैं।

मामले में अब तक 25 आरेापियों की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। वहीं 2 मास्टर माइंड अवतार अभी भी फरार है। फिलहाल पुलिस ने दावा किया ​है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। सरगर्मी से आरोपियों की पुलिस तलाशी कर रही है।

गैारतलब है कि मानवर में 5 लोगों को बच्चा चोर के शक में बेदम पिटाई कर दी। लाठी, पत्थर और हाथ मुक्कों से घायल एक शख्स की घटना स्थल में ही मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिनका अभी उपचार चल रहा है।

Share this Article