Google Analytics —— Meta Pixel

मेरे एलबम को अश्लील बना कर दिया वायरल, भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह ने पुलिस में की शिकायत..

NEWSDESK
1 Min Read

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका के एक एलबम के बोल को अश्लील शब्दों में बदलते हुए उनकी तस्वीर का भद्दे कवर पर इस्तेमाल करने का सनसनीखेज मामला गुरुवार को कंकड़बाग थाने तक पहुंचा। अंतरा सिंह ने पटना के एक स्टूडियो पर आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अंतरा गाने से छेड़छाड़ और बदनाम करने का आरोप बक्सर निवासी विक्की यादव उर्फ तूफानी लाल यादव, स्टूडियो संचालक गोपालगंज के संजीत कुमार और सारण के दिलीप सिंह राजपूत पर लगाया है।

अंतरा ने पुलिस से की अपनी शिकायत में लिखा है कि एक महीने पहले एलबम शूटिंग से जुड़े विवाद के कारण उन्हें बदनाम करने की यह साजिश रची गई है। अंतरा ने बताया कि गाने को दो बार बदल-बदल कर रिलीज किया गया है। जिसमें अश्लील शब्द इस्तेमाल किए गए हैं।

बता दें अंतरा को ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे’ से काफी लोकप्रियता मिली है। अंतरा का भोजपुरी गाना ‘जान लोगी क्या’ भी काफी हिट हुआ है।

Share this Article