Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया।

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर : मुख्यमंत्री ने शिशुओं को कराया अन्नप्राशन

मुख्यमंत्री ने शिशुओं को कराया अन्नप्राशन 

रायपुर, 5 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में पहुंचकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने माताओं के साथ आए शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और उन्हें दुलार कर उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए  आशीर्वाद प्रदान किया।

Share this Article