Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया जिला चिकित्सालय कांकेर में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में दो करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से आम जनता की सुविधा के लिए सिटी स्कैन मशीन लगाया गया है। जिला चिकित्सालय में नवीन सिटी स्कैन मशीन स्थापित होने से अब लोगों को सिटी स्कैन कराने हेतु अन्यत्र नहीं जाना पडे़गा।   
इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्रकुमार, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। 

Share this Article