Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को दी बधाई और शुभकामनाएं…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत चुनाव में आज निर्वाचित हुए जिला पंचायत के अध्यक्षों और उपाध्यक्षांे को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जिला पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने-अपने जिले की सर्वांगीण विकास के लिए वहां के निवासियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगे। जनता की भागीदारी के साथ उनकी जरूरतों के मुताबिक विकास का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ यहां की संस्कृति और परम्परा आधारित योजना बनाई गई हैं। नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी योजना ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण जरिया बन रही है। राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में  पंचायत प्रतिनिधियों की अहम् भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने आशा जताई है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

Share this Article