Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी पोला तिहार की बधाई…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का पोला तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। सांस्कृतिक विरासत और परम्परा रही है, कि हम खेती में सहायता के लिए पशुधन का आभार व्यक्त करते हैं। अन्न और भोजन से संबंधित बर्तन को भी सम्मान देते हैं। इस दिन हम घर में ठेठरी,खुरमी जैसे कई पकवान बनाकर बैलों और जाता-पोरा की पूजा करते हैं और अन्न, जन, धन से घर भरा होने की प्रार्थना करते हैं। घरों में प्रतिमान स्वरूप मिट्टी के बैलों और बर्तनों की पूजा की जाती है, जिसे बच्चों को खेलने के लिए दिया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि अपनी परम्पराओं और संस्कृति से बच्चों को जोड़कर सहेजने का यह बहुत अच्छा माध्यम है। 

Share this Article